राँची जिले में झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े का लगातार आयोजन

रांची :झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के विशेष अवसर पर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की जमुदाग शाखा द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत पांच दीदियों को एक-एक लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कर प्रदान किया गया। लाभार्थी दीदियों ने स्वरोजगार के माध्यम से आजीविका सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तीकरण, कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए:

तमाड़ प्रखंड के तमाड़ संकुल संगठन अंतर्गत सारजमडीह पंचायत के बारलंगा गाँव स्थित जय मां लक्ष्मी सखी मंडल को ट्रैक्टर प्रदान किया गया। इससे समूह की महिलाओं को कृषि कार्यों में सुविधा मिलेगी।

अनगड़ा प्रखंड की जीवन फूल महिला समिति, बुधिबेरा की दीदियों ने लगभग 30 डिसमिल भूमि पर गेंदा फूल की खेती कर अब तक लगभग 42,000 रुपये की बिक्री की है।

रातू प्रखंड स्थित सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र में पाँच दिवसीय बदलाव माचा प्रशिक्षण चल रहा है, जिसमें 17 मॉड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ भी ली।

कांके प्रखंड के नेवरी क्लस्टर लेवल फेडरेशन को 6 लाख रुपये की सामुदायिक निवेश निधि (CIF) वितरित की गई।  रामकृष्ण मिशन आश्रम सभागार में “जिला स्तरीय रबी कर्मशाला-सह-खेत बचाव अभियान-2026” का आयोजन किया गया। इसमें जिला परिषद् अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कृषि एवं उद्योग सभापति, स्वामी भवेशानंद जी महाराज, जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा, दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी तथा किसान उत्पादक समूहों के प्रतिनिधि सहित लगभग 250 किसानों ने भाग लिया।

पखवाड़े के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्कूल सफाई एवं कक्षा सफाई अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *