खादगढ़ा बस स्टैंड में निर्मित आश्रय गृह को नगर निगम ने तोड़ा
रांची: भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल परिसर में पूर्व में बने आश्रय गृह को नगर निगम ने बुधवार को ध्वस्त कर दिया। भवन निर्माण विभाग की ओर से इसका निर्माण कराया गया था, लेकिन इसका इस्तेमाल आज तक नहीं हुआ। बिल्डिंग अभी भी सही स्थिति में थी।


