अड़की प्रखंड के चलकद गांव में आयोजित महाग्राम सभा में शामिल हुए सांसद कालीचरण मुंडा

खूंटी: खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा गुरुवार को अड़की प्रखंड के ग्राम चलकद में दक्षिण अड़की के हातु मुंडाओं द्वारा आयोजित महाग्राम सभा में शामिल हुए। ग्राम सभा की अध्यक्षता अब्राहम सोय ने की।
इस अवसर पर सांसद कालीचरण मुंडा के बीच पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने ग्राम सभा को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों एवं शक्तियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और ग्राम सभा को सशक्त बनाने की अपील की।
इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। ग्राम सभा की ओर से प्रशासन के रवैये एवं क्षेत्रीय समस्याओं पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया गया। इस पर सांसद ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही संबंधित अधिकारियों से बात कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।
मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नईमुद्दीन खान, विल्सन तोपनो, अड़की सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मुंडा जोहन मुंडा, मोगो मुंडा, काली सोय जागराय मुंडा, पौलुस हेमरोम , लक्ष्मण टुटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *