अंबा के समर्थन में कांग्रेस प्रभारी के राजू,टेंट में लगा कांग्रेस का जमावड़ा
रांची : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के समर्थन में अब कांग्रेस पार्टी खुलकर सामने आ गई है. अंबा प्रसाद के सील किए गए आवास के बाहर लगाए गए टेंट में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पहुंचे. दोनों नेताओं ने टेंट में पहुंचकर अंबा प्रसाद से मुलाकात की और उनके प्रति पार्टी का समर्थन जाहिर किया.
इस दौरान सील आवास के बाहर टेंट में ही कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगा रहा. खास बात यह रही कि नेताओं के बीच राजनीतिक चर्चा के साथ नाश्ते का दौर भी चला. टेंट में ही नेताओं ने लिट्टी-चोखा का नाश्ता किया.



