सोसो गांव में 22 पड़हा सोहराई जतरा महोत्सव का आयोजन

रांची: राजधानी रांची के सोसो गांव में बुधवार को 22 पड़हा सोहराई जतरा महोत्सव अध्यक्ष दिलीप उरांव के अगुवाई में सम्पन्न हुआ। जतरा का शुभारंभ सोसो गांव के पहान शानि पहान के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा शामिल होकर सोसो गांव के अगल बगल के विभिन्न गांव से आए खोड़हा मंडली को केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने आदिवासियों की पारंपरिक चिन्ह सरना झाडा देकर सभी खोड़हा मंडलीयो का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। मौके पर केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि जतरा सेंदरा हम आदिवासियों की पूरखो की दी गई व्यवस्था है। हम सभी आदिवासी समाज अपने विरासत को कैसे बचा के रखे उसे सोचने की जरूरत है। आज आदिवासी समाज के उपर चौतरफा हमला किया जा रहा है, आदिवासियों की धर्म, संस्कृति, रीति, रिवाज,परांपरा रूढ़ी प्रथा आज खतरे में है उसे संरक्षण देने की जरूरत है और जो लोग इस संस्कृति को नष्ट करने में लगे हैं वैसे लोगों को भी सबक सिखाने की जरूरत है। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनजाति सुरक्षा मंच के मुख्य संयोजक संदीप उरांव, करमचंद उरांव, रितेश उरांव, राजू उरांव, विशाल उरांव, उत्तम उरांव, किशुन उरांव, अभिषेक उरांव, शांति उरांव, सुभाष बेक, सूरज उरांव, भीम उरांव, मंटू उरांव, बिंदेश्वर पहान,कजरू करमाली,बिंदू करमाली आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *