एनकेसी चान्हो की छात्राओं ने राज्य में हासिल किया प्रथम एवं तृतीय स्थान
चान्हो : झारखंड नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल (JNRC) की एएनएम द्वितीय वर्ष (सत्र 2023–25) की परीक्षा में एनकेसी नर्सिंग कौशल कॉलेज, चान्हो की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है।कॉलेज की छात्रा आरुषि कुमारी ने 600 में से 579 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान, जबकि रीना भंडारी ने 577 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।यह उपलब्धि कॉलेज एवं पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। झारखंड में संचालित सभी एनकेसी (NKC) संस्थानों का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों का शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान करना तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है।इस शानदार सफलता पर कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



