निशा भगत आत्महत्या मामले में पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर, SIT ने तेज की जांच

रांची: राजधानी रांची के बहुचर्चित निशा भगत आत्महत्या मामले में पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है, साथ ही उन्हें भी जांच के घेरे में रखा गया है.मृतका के पिता द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर रांची एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो इस पूरे मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहा है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में मृतका के पिता के आवेदन पर ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एसआईटी की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *