समाजसेवी सीमा राय का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, समर्थकों ने काटा केक और बांटी मिठाइयां
रांची: समाजसेवी सीमा राय का जन्मदिन गुरुवार को धुर्वा स्थित राज्यसभा सांसद सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम के सरकारी आवास पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सीमा राय ने केक काटा और उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां बांटीं। जन्मदिन समारोह में उनके सैकड़ों समर्थक और शुभचिंतक शामिल हुए।
इस मौके पर सीमा राय ने कहा कि उनकी कामना है कि झारखंड तेजी से विकास करे और देश व प्रदेश के सभी लोग खुशहाल रहें। उन्होंने इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
समर्थक ऋषाव सिन्हा ने कहा कि सीमा राय हमेशा समाज के लिए काम करती हैं। वे गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहती हैं। उनके जन्मदिन पर समर्थकों ने एकजुट होकर खुशियां मनाईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं, झामुमो नेता मो. फरीद ने कहा कि सीमा राय के विचारों और सामाजिक कार्यों से लोग प्रभावित हैं। इसी कारण बड़ी संख्या में समर्थक उनके जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने भी सीमा राय को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मौके पर संजय सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।



