कर्रा में गजराज के हमले से 6 ग्रामीण घायल
खूंटी: कर्रा क्षेत्र में हाथी के आतंक से ग्रामीण परेशान है। हाथी का प्रवेश तिमड़ा गांव में हुआ है। हाथी को भगाने के क्रम में हाथी ने ग्रामीणों को दौड़ा दिया। इससे 6 ग्रामीण घायल हो गए। इसकी जानकारी जैसे ही झामुमो नेता राहुल केसरी को मिली तो वे संबंधित गांव पहुंचे और ग्रामीणों का हाल लिया। साथ ही वन विभाग को सूचना दिया और वाहन बुलाकर बेहतर इलाज के लिए सभी को कर्रा अस्पताल भेजा। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)