TRENDING NOW

रांची में कार और स्कूटी की टक्कर में 3 लोगों की मौत

रांची : में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी। हादसा रात करीब 11 बजे नामकुम पुल के पास हुआ, जब एक स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार, कार चालक और एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में रांची सिविल कोर्ट के पेशकार शामिल थे, जो ड्यूटी से लौट रहे थे। वहीं कार चालक और स्कूटी पर सावर एक युवक की भी इलाज के दौरान अलग-अलग अस्पतालों में मौत हो गयी। स्कूटी सवार युवक धनबाद का रहने वाला बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *