21नहीं 18 वर्ष की उम्र से ही झारखंड की मंईयां को मिलेगा पेंशन,सीएम हेमंत सोरेन ने की घोषणा

गणादेश व्यूरों,रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एनडीए को मात देने के लिए लगातार मास्टर स्ट्रोक लगा रहे हैं। इसी कड़ी में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर बड़ी घोषणा की है।

इस योजना में अब 21 नहीं अब 18 वर्ष उम्र की महिलाओं को भी पेंशन मिलेगा। यानी 18 वर्ष से 50 वर्ष तक मंईयां को पेंशन दिया जाएगा।
बुधवार को नामकुम में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें रांची समेत पांच जिलों से बड़ी संख्या में महिला लाभुक शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा की है कि अब उनकी सरकार मंईयां सम्मान योजना की उम्र सीमा 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष करेगी यानी अब 18 वर्ष की उम्र से इस योजना का लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सरकार हर कदम उठा रही है। आगे भी सरकार उनके हित में कार्य करती रहेगी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रमंडलवार कार्यक्रम का आयोजन कर बहनों को तोहफा देने की शुरुआत की थी. राज्य के पांचों प्रमंडलों में समारोह के साथ आज मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का समापन हो गया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी सौगात दे दी।अभी 21 वर्ष से 50 वर्ष तक की महिलाओं को इसका लाभ दिया जा रहा है. अब सरकार ने उम्र सीमा घटाकर 18 साल करने की घोषणा कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *