17 अक्टूबर शनिवार का राशिफल एवं पंचांग,पढ़िए आज आपके भाग्य में क्या है…..
मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे। खुलकर गाना गाना और जमकर नाचना आपकी हफ़्ते भर की थकान व तनाव को रफ़ूचक्कर कर सकता है।*
उपाय :- शिवजी, भैरव और हनुमान जी की पूजा, प्रणाम करना या दर्शन करने से पारिवारिक जीवन अच्छा चलेगा।*
वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।आउटडोर गतिविधियां काफ़ी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। रोमांस आपके दिल पर क़ाबिज़ है। आप खाली समय में अपने पसंदीदा काम करना पसंद करते हैं, आज भी आप ऐसा ही कुछ करने का सोचेंगे लेकिन किसी शख्स के घर में आने की वजह से आपका यह प्लान चौपट हो सकता है। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। कोई भी काम जब तक पूरा न हो तब तक किसी दूसरे काम में हाथ न डालें, अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको भविष्य में परेशानी हो सकती है।*
उपाय :- काली उड़द, काले तिल, और नारियल जल में बहाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।*
मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, ख़ास तौर पर मोड़ पर। नहीं तो किसी और की ग़लती का ख़ामियाज़ा आपको भुगतना पड़ सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। अपने जीवनसाथी के मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। ग़ुस्से को फिर से भड़कने से रोकने के लिए उसकी इजाज़त लें, तो आसानी से इस परेशानी को हल किया जा सकता है। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इससे बचाव न करने की स्थिति में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे। आपकी खूबियां आज लोगों को बीच आपको प्रशंसा का पात्र बनाएंगी।*
उपाय :- हरे रंग के वस्त्र अधिक पहने इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।*
कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।दूसरों के लिए ख़राब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं और आपकी क्षमताओं को ख़त्म करते हैं। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है लेकिन आपको इसको लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि धन इसीलिये बचाया जाता है कि बुरे समय में वो आपके काम आ सके। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे। आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं। बेकार समय बिताने तो यह बेहतर ही है।*
उपाय :- संत ओम आदित्य नमः*
सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें – यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या फ़ायदा? आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आजके दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है। जिन्दगी का स्वाद तो स्वादिष्ट भोजन को करने में ही है। यह बात आज आपके जुबान पर आ सकती है क्योंकि आप के घर में आज स्वादिष्ट भोजन बन सकता है।*
उपाय :- शिवजी के सामने या पीपल के नीचे दो या पांच पीले नीम्बू रखने से स्वास्थ्य बेहतर होगा।*
कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।सेहत अच्छी रहेगी। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक ख़ूबसूरत बदलाव से गुज़रेगा। आपका संंगी आज आपके लिए घर पर कोई सरप्राइज डिश बना सकता है जिससे आपके दिन की थकान मिट जाएगी।*
उपाय :- भगवान में आस्था रखें, सत्संगति करें और मानसिक हिंसा करने से बचना आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा है।*
तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। अपना ‘सेंस ऑफ़ ह्यूमर’ दुरुस्त रखें और पलटकर तल्ख़ जवाब देने से बचें। ऐसा करने पर आप आसानी से दूसरों की कड़ी टिप्पणियों से निजात पा लेंगे। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। अगर आपको लगता है कि कुछ लोगों की संगति करना आपके लिए ठीक नहीं है और उनके साथ रहकर आपका समय बर्बाद होता है तो उनका साथ आपको छोड़ देना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। रिश्तों से परे आपकी अपनी भी एक दुनिया है और उस दुनिया में आज आप दस्तक दे सकते हैं।*
उपाय :- जलप्रधान वस्तुओं का सेवन करना हेल्थ के लिए अच्छा रहेगा।*
वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। प्यार का भरपूर लुत्फ़ मिल सकता है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा। टीवी पर फ़िल्म देखना और अपने नज़दीकी लोगों के साथ गप्पें मारना – इससे बेहतर और क्या हो सकता है? अगर आप थोड़ी कोशिश करें तो आपका दिन कुछ इसी तरह गुज़रेगा।*
उपाय :- पौधों को पानी डालें।*
धनु राशि : ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है. किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा। आज आप बच्चों के साथ बच्चों के जैसा ही व्यवहार करेंगे जिससे आपके बच्चे सारे दिन आपसे चिपके रहेंगे।*
उपाय :- गमलों में काले-सफेद मार्बल के दाने रखने से पारिवारिक खुशियां बढ़ेंगी।*
मकर राशि : भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। आज रात को जीवनसाथी के साथ खाली वक्त बिताते समय आपको लगेगा कि आपको उन्हें और भी वक्त देना चाहिए। कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे। शांति का वास आपके दिल में रहेगा और इसीलिए आप घर में भी अच्छा माहौल बना पाने में कामयाब होंगे।*
उपाय :- काले-सफेद तिल आटे में मिलाकर उसकी गोलियां मछलियों में डालने से सेहत अच्छी रहेगी।*
कुम्भ राशि : गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।सफलता क़रीब होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। आज आपका मन ख़ुश होगा और आप अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों पर पैसे ख़र्च करने का आनंद लेंगे। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकि आख़िर में सब ठिक हो जाएगा। बिना किसी को बताए आज आप घर में छोटी-मोटी पार्टी रख सकते हैं।*
उपाय :- धर्म स्थान के लिए ध्वजा (झंड़े) का दान करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।*
मीन राशि: दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें- ख़ासतौर पर अपनी पत्नी/पति के साथ- नहीं तो यह घर की शांति पर असर डाल सकता है। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है। अपने सामर्थ्य से ज्यादा काम करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा।*
उपाय :- घर में लोबान की धूप जलाना पारिवारिक सुख के लिए अच्छा रहेगा।*
जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞
🌤️ दिनांक – 17 अक्टूबर 2026
🌤️ दिन – शनिवार
🌤️ विक्रम संवत 2083
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शरद ॠतु
🌤️ मास – आश्विन
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – सप्तमी पूर्ण रात्रि तक
🌤️ नक्षत्र – मूल सुबह 09:47 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा
🌤️ योग – अतिगण्ड रात्रि 11:03 तक तत्पश्चात सुकर्मा
🌤️राहुकाल – सुबह 09:29 से सुबह 10:57 तक
🌤️ सूर्योदय – 05:46
🌤️ सूर्यास्त – 05:50
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण – सरस्वती पूजन, तुला संक्रांति (पुण्यकाल : दोपहर 12:12 से सूर्यास्त तक),सप्तमी वृद्धि तिथि
विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
👉🏻 पापांकुशा एकादशी का कब रखें व्रत—22 या 23 अक्टूबर? जानिए सही तिथि और पारण का समय संपूर्ण जानकारी⤵️
🌷विजया सप्तमी🌷
➡️ 18 अक्टूबर 2026 रविवार को विजया सप्तमी है।
विजया सप्तमी को किया हुआ स्नान, दान, ध्यान, जप, तप, होम और उपवास – सब कुछ बड़े-बड़े पातकों का नाश करनेवाला है। (ब्रह्म पुराण)
👉🏻 महाष्टमी पर जरूर करे इनमे से कोई उपाय तरक्की होगी⤵️
🌷 मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि
➡️ 18 अक्टूबर 2026 रविवार को सूर्योदय से सुबह 08:27 तक रविवारी सप्तमी है।
🙏🏻 सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।
🌷 इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।
🙏🏻 (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याया (10)
👉🏻 कमलगट्टे का यह उपाय करदेगा मालामाल⤵️
🌷 घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय 🌷
🙏🏻 रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के १०८ फेरे लें । सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें । तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ ये मंत्र बोलें :-
🌷 “जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।”
💥 नोट : घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य ये विधि करें तो बीमारी दूर होगी ।
🌷 शारदीय नवरात्रि 🌷
🙏🏻 नवरात्र की अष्टमी यानी आठवें दिन माता दुर्गा को नारियल का भोग लगाएं । इससे घर में सुख समृद्धि आती है ।
🌷 शारदीय नवरात्रि 🌷
🙏🏻 मन की शांति मिलती है मां महागौरी की पूजा से 🌷
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। आदिशक्ति श्री दुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गोरा है, इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि का आठवां दिन हमारे शरीर का सोम चक्रजागृत करने का दिन है। सोमचक्र ललाट में स्थित होता है। श्री महागौरी की आराधना से सोमचक्र जागृत हो जाता है और इस चक्र से संबंधित सभी शक्तियां श्रद्धालु को प्राप्त हो जाती है। मां महागौरी के प्रसन्न होने पर भक्तों को सभी सुख स्वत: ही प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही, इनकी भक्ति से हमें मन की शांति भी मिलती है।
~ पंचांग ~
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻


