डोरंडा में अपराधियों ने की कई राउंड फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप
रांची: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की है। गोली चलने की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल की जांच करने के साथ फायरिंग करने वालों की पहचान में जुटी है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।


