क्षेत्र 2B-ज़ोन A की प्रथम जिला गवर्नर सलाहकार समिति बैठक संपन्न
रांची: लायंस क्लब्स इंटरनेशनल, जिला 322A के क्षेत्र 2B-ज़ोन A की प्रथम जिला गवर्नर सलाहकार समिति की बैठक 27 सितंबर को IAS क्लब, मोरहाबादी में आयोजित हुई। बैठक का आयोजन एवं संचालन ज़ोन चेयरपर्सन MJF Ln. रिना अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम क्षेत्र 2B चेयरपर्सन MJF Ln. राकेश चौधरी एवं PDG J. Murti के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
बैठक में जिला गवर्नर Ln. सुभ्रा मजूमदार की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने लायंस सदस्यों को सेवा गतिविधियों, संगठन विस्तार और नेतृत्व विकास के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर PDG MJF Ln. सिद्धार्थ मजूमदार, GST Coordinator MJF Ln. प्रकाश अरोड़ा, District Treasurer Ln. शंतनु, Region 2B Chairperson MJF Ln. राकेश चौधरी एवं MOC Ln. रवि प्रकाश सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
ज़ोन A के चार क्लबों—Lions Club of Ranchi Samarpan, Lions Club of Ranchi Prabhat, Lions Club of Ranchi Life एवं Lions Club of Ranchi Rising Star—के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की। बैठक में सदस्यता वृद्धि, सेवा गतिविधियों, LCIF, MJF, नेतृत्व विकास, क्लब की सक्रिय भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी क्लबों ने अपनी उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में इंटरैक्टिव एवं मनोरंजक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। MOC Ln. रवि प्रकाश के प्रभावी मंच संचालन ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
बैठक में सभी क्लबों को World Lions Service Week (4 से 12 अक्टूबर) तथा Global Focus/Vision Week (8 से 18 अक्टूबर) में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया। ज़ोन चेयरपर्सन MJF Ln. रिना अग्रवाल ने सभी अतिथियों, क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए टीमवर्क, सदस्यता विस्तार और प्रभावशाली सेवा गतिविधियों के माध्यम से लायंस आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


