वृद्ध महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
रांची बुढ़मू. थाना क्षेत्र के चांया गांव के साठीतारी टोला में वृद्ध महिला की धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक नायक (45) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार लोहे का हथियार और सफेद-क्रीम रंग का सूती गमछा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर की शाम करीब पांच बजे हत्या की सूचना मिली थी। बुढ़मू थाना में कांड संख्या 62/26 दर्ज कर डीएसपी खलारी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। मानवीय स्रोत और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


