विधायक राम सूर्या मुंडा ने नेशनल शार्ट फिल्म फेस्टिवल का पोस्टर लोकार्पण किया
खूंटी: अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ राष्ट्रीय समिति द्वारा आगामी 27-28-29 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल शार्ट फिल्म फेस्टिवल एवं पेंटिंग एग्जिवेशन, कंपटीशन वर्कशॉप का पोस्टर का लोकार्पण राजस्थान भवन में आयोजित कार्यक्रम में किया। पोस्टर का लोकार्पण करते हुए विधायक राम सूर्या मुंडा ने खूंटी में कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए महासंघ के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम खूंटी जैसे जगह पर आयोजन करना ही सबसे बड़ी बात है। कार्यक्रम की सफलता के लिए मै हर संभव सहयोग करुंगा। कार्यक्रम के विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फिल्मकार तपन कुमार घोष ने बताया कि राष्ट्र भाषा हिंदी सहित सभी प्रकार के क्षेत्रीय भाषाओं के शार्ट फिल्म, डाकियूमेंटरी, एनिमेशन फिल्म, म्यूजिक वीडियो एल्बमों को इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा तीन दिवसीय पेंटिंग एगजीवेशन, वर्कशॉप एवं फिल्म आर्टिस्ट पोस्टर पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि इच्छुक फिल्मकार दस दिसम्बर तक मो0 न0 9931167653 पर संपर्क कर फिल्म ,एल्बम, एनिमेशन आदि भेज सकते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन सचिव शंकर शंभु राजेश, सचिव प्रशांत कुमार, गणेश लोहरा, लक्ष्मी नारायण बड़ाईक, डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी,फाइन आर्ट्स के आशिष महतो, प्रदेश महासचिव बिरसा लोहरा, जितेन्द्र कुमार पांडेय, एम, पी, सिंह, तुलसी प्रजापति, विश्वनाथ गंझू, दीपक कुमार घोष, किशोर ठाकुर आदि उपस्थित थे।



