रांची में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई
रांची :9 सितंबर को बिजली मेंटेनेंस, एलटी लाइन की केबलिंग और पेड़ों की डालियों की कटाई के चलते राजधानी के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में दो से छह घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में प्रभावित इलाकों के लोग बिजली से जुड़े जरूरी काम समय पर निपटा लें।अशोकनगर एक्सटेंशन, अशोक कुंज, सेंट्रल अशोका, रामदेव विहार, मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, गोपाल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, अरगोड़ा चौक और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, नवीन मित्रा रोड, मधुरेनु अपार्टमेंट के पास और आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।हटिया फीडर के अंतर्गत नंगे तारों को केबल में बदलने और पेड़ों की डालियां काटने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं, अपर हटिया क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पावर कट रहेगा। इससे एकता नगर, अपर हटिया, नीचे हटिया और ओबरिया रोड समेत आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।विकास बाजार और आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, आईटीआई फीडर के तहत मानसरोवर नगर और कटहल मोड़ इलाके में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।मेंटेनेंस और केबलिंग का काम पूरा होने के बाद संबंधित इलाकों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।


