मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने 2.55 किमी पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास

रांची: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने लाल गुटवा पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत एनएच-23 गुटवाडिपू से भाया पीडब्ल्यूडी पथ पुदांग तक 2.55 किलोमीटर लंबी सड़क के पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि झारखंड के विकास के संकल्प के साथ राज्य में सड़क, संपर्क और बुनियादी सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि यह सड़क परियोजना केवल आवागमन को सुगम बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति देगी। बेहतर संपर्क व्यवस्था से गांवों की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा और झारखंड की समग्र विकास यात्रा को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक नवीन जायसवाल, आलोक कुमार दूबे, शाहिद अहमद, गौतम उपाध्याय, कमल ठाकुर, बॉबी खान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *