मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने SIR एवं मतदाता सूची से जुड़े मामलों पर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

रांची : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री सह महागामा विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने प्रखंड कांग्रेस कार्यालय, महागामा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आमजनों एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त क्षेत्र की समस्याओं को भी सुना।बैठक में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने SIR के तहत जारी नोटिस एवं मतदाता सूची से जुड़े मामलों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है, उनके मामलों में पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न हटे और प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा हो सके।मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर लोगों को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराएं तथा यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे और कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न हो।बैठक में संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहते हुए उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और उनके समाधान के लिए समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर गोड्डा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मो. याहया सिद्दीकी, गोड्डा जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्रीमती आरती कुमारी, महागामा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मिनहाज आलम, बीस सूत्री अध्यक्ष फिरोज अख्तर, महागामा नगर उपाध्यक्ष नीलेश कुमार सिंह सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *