झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ, गढ़वा जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न*

रांची : झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ, गढ़वा जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सदर अस्पताल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश सह-गढ़वा जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी ने की, जबकि संचालन गढ़वा जिला सचिव श्री रितेश रंजन ने किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाना तथा एम्बुलेंस कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रस्तावित आगामी चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार करना था।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा संगठन की मजबूती, कर्मचारियों की एकजुटता तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जिला स्तर पर संगठन की जिम्मेदारियों का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
इस क्रम में उपाध्यक्ष के रूप में एम.डी. बिस्मिल्ला अंसारी, उपसचिव के रूप में श्री अमरेंद्र पाण्डेय एवं श्री हरिदर्शन कुमार रवि, कार्यालय मंत्री के रूप में श्री लक्ष्मी चौधरी, श्री प्रवेश प्रजापति एवं श्री अनुज कुमार तथा मीडिया प्रभारी के रूप में श्री विक्की चौधरी एवं श्री राजेश कुमार का चयन किया गया।

बैठक में आगामी चरणबद्ध आंदोलन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। आंदोलन की रूपरेखा, कर्मचारियों की भागीदारी, संगठनात्मक एकजुटता तथा आंदोलन को शांतिपूर्ण एवं प्रभावी तरीके से संचालित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी आलोक कुमार, गोल्डन अंसारी, प्रवेश कुमार, ललन चौधरी, चंदन कुमार, राकेश कुमार, नीरज कुमार पासवान, जितेंद्र कुमार, सुमन ठाकुर, सत्येंद्र कुमार, संतोष यादव, मिथलेश यादव, गौरीशंकर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने तथा आगामी आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *