17को होगा युवा राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश मंडल होंगे मुख्य अतिथि

रांची : झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल अपनी जमीन मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी के युवा राजद इसमें अग्रणी भूमिका में हैं। आने वाले 17अप्रैल को राजधानी रांची में पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें पूरे राज्य से पार्टी के युवा कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बिल्लो मंडल होंगे। सोमवार प्रदेश युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन मजबूती के साथ साथ पार्टी सदस्यता अभियान पर समीक्षा की जाएगी। श्री यादव ने कहा कि अबतक प्रदेश में 3 लाख नए सदस्य बनाए गए हैं। पार्टी को 25लाख नए सदस्य बनना है। इस टारगेट को हमलोग आसानी से पार कर लेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में राजद का सदस्यता अभियान सभी जिले में चल रहा है। बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। श्री यादव ने देवघर स्थित त्रिकुट पहाड़ पर रोप वे की घटना पर दुख व्यक्त किया है।साथ ही जांच की मांग की है। इस अवसर पर रविप्रकाश जयसवाल,गायत्री देवी,आशुतोष रंजन और फोरोज उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *