अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बिरसा कॉलेज स्टेडियम में योग सत्र का आयोजन

खूंटी:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्थानीय बिरसा कॉलेज हॉकी स्टेडियम में योग सत्र का आयोजन किया गया। योग महोत्सव में योगाभ्यास के लिए बालाजी गुरुकुलम हैदराबाद के योग प्रशिक्षक अशोकानंद शास्त्री उपस्थित हुए, जिनके द्वारा “कॉमन योग प्रोटोकॉल” के तहत योगाभ्यास कराया गया।
मौके पर योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न लाभकारी योगासन किये गए व इनकी महत्ता से अवगत कराया गया। इस दौरान बताया गया कि योग हमारे जीवन से जुड़े भौतिक, मानसिक, भावनात्मक, आत्मिक और आध्यात्मिक, आदि सभी पहलुओं पर काम करता है। योग का अर्थ एकता या जुड़ना है। इस दौरान योग के कई लाभकारी आसन यथा खलासन, हलासन, वृक्षासन, उष्टासन व वज्रासन आदि आसन किये गए। एकता आसन, प्राणायाम, मुद्रा, बँध, षट्कर्म और ध्यान के अभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किये गए।
मौके पर पूरी एकाग्रता से योगासन किये गए व योग की महत्ता को आत्मसात किया गया।
योग व्यायाम का एक ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति प्रोत्साहित करें।
यह तनावपूर्ण समाज में स्वस्थ बनाए रखने का मुख्य साधन योगा हैं। योग अस्थमा, मधुमेह, रक्तचाप, गठिया, पाचन विकार और अन्य बीमारियों में चिकित्सा का एक सफल विकल्प है।
वर्तमान में योग को आत्मसात कर अपनी आंतरिक ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। व्यावहारिक स्तर पर, योग शरीर, मन और भावनाओं को संतुलित करने और तालमेल बनाने का एक साधन है।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा योग क्रियाओं और उससे जुड़े लाभ की जानकारी दी गयी। उन्होंने योग के मूल मन्त्रों को साझा किया। हमें योग को एक अतिरिक्त काम के तौर पर नहीं लेना है। हमें योग को जानना भी है, और जीना भी है।
इस दौरान उप विकास आयुक्त नितीश कुमार सिंह ने बताया कि बताया कि स्वस्थ्य जीवन में योग आवश्यक है। योग से न सिर्फ स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। प्राणायाम व अन्य योगासन के माध्यम से नाक, गला आदि को पूर्णतया स्वच्छ रख सकते हैं।
स्वस्थ्य, तनावमुक्त एवं अनुशासित जीवन के लिए योग अत्यंत महत्वपूर्ण है। योग हमारी शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक विकास और स्वास्थ्य का एक प्रमुख साधन है।
इस योग दिवस के अवसर पर आइये हम सब मिलकर अपने जीवन में नियमित रूप से योग को अपनायें और स्वस्थ जीवन की रचना करें।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि येाग को सभी अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं।
साथ ही स्वस्थ जीवन की दिशा में योग को अपने दैनिक क्रिया में शामिल करें, हमारे इन सजग प्रयासों से निश्चित ही स्वास्थ्य संबंधी सभी प्रकार की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर और मन के लिए योग बहुत जरूरी है। योग करने से मानव जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य लोगों के बीच योग के अभ्यास को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *