जिला कोर्ट परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन
खूंटी :झारखंड उच्च न्यायालय रांची के निर्देशन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष रसिकेश कुमार के अध्यक्षता में शनिवार को जिला न्यायालय के 08 कोर्ट भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया।
साथ ही डालसा सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर ओल्ड एज होम पिपरा टोली खूंटी, आशा किरण फुदी, एवं सहयोग विलेज डुगडुगिया हुटार खूंटी में भी योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया।
जहां लोग बड़ों एवं बुजुर्गों को योगाभ्यास कराता है वहीं डालसा सचिव ने बच्चों को भी योगा कराया ताकि भविष्य में योगा के माध्यम से अपने आप को स्वस्थ रख सके।* साथ में आशा किरण के बच्चों एवं ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों को डालसा सचिव ने मुंह मीठा भी कराया।
हर साल21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) दुनियाभर में मनाया जाता है. योग केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में स्वास्थ्य और मानसिक शांति का प्रतीक बन चुका है,
आधुनिक विज्ञान ने योग के फायदों को स्वीकार किया है।
अध्ययन में कहा भी गया है कि योगा करने से तनाव कम करता है, मेंटल हेल्थ को बेहतर करता है और शारीरिक लचीलापन बढ़ाता है. 2025 में हुए एक शोध के मुताबिक, योग डीएनए की मरम्मत में भी मदद कर सकता है।
सभी कर्मी सम्मिलित हुए एवं योग का लाभ प्राप्त किये।
उपरोक्त जानकारी डीएलएसए सचिव श्रीमती राजश्री अपर्णा कुजूर के द्वारा दी गई।



