जिला भाजपा कार्यालय में संकल्प से सिद्धी तक पर कार्यशाला का आयोजन
खूंटी: जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में रविवार को संकल्प से सिद्धी तक पर एक कार्यशाला आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि पहलगाम में आतंकी हमला के बाद भारत ने जो 22 मिनट का कार्यवाही किया है उसे पाकिस्तान जीवन में कभी भूल नहीं पाएगा।शक्ति केंद्र में चौपाल लगाना है और मोदी सरकार के 11 वर्ष के उपलब्धि पर चर्चा करना है। मां के नाम एक पेड़ लगाना है। युवा मोर्चा एक सीढ़ी है जो संगठन में आगे कार्य करने में मदद करता है। कार्यशाला के मुख्य वक्ता झारखंड प्रदेश के सह मिडिया प्रभारी योगेन्द्र प्रताप* ने अपने सम्बोधन में कहा कि पार्टी ने संकल्प लिया था काश्मीर से धारा 370 हटाएंगे, राम मंदिर निर्माण कराएंगे, महिलाओं को सम्मान दिलाएंगे 14 करोड़ इज्जत घर शौचालय निर्माण करा कर दिया। ये है संकल्प से सिद्धी तक। मोदी सरकार ने जो संकल्प लिया उसे पूरा किया। धारा 370 को हटाने की मांग करते हुए हमने संगठन के पथ प्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान भी दिया है। संकल्प से सिद्धी यह वंचितों की सेवा, महिलाओं को सशक्त बनाने, युवाओं को अवसर देने और किसानों को सम्मान दिलाने से जुड़ी 11 वर्षों की गाथा है। यह एक नए की भारत कहानी है। देश की जनता ने विकसित भारत, स्वाभिमान भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए मोदी सरकार के संकल्प को पूरा किया है। तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से 2025 तक के 11 साल के शासन को विकसित भारत का अमृतकाल करार देते हुए कहा विश्व के बड़े राजनीतिक दल होने के नाते हमारी जिम्मेदारी भी बड़ी है। और हमने संकल्प लिया भारत को समृद्धी बनाने का। मोदी जी के बल और कुटनीतिज्ञ से आज भारत जापान को पछाड़ कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया। गरीबों को इससे आगे बढ़ने में मदद मिली। महिलाओं को के सम्मान में गैस दिया, शौचालय दिया, किसानों को सम्मान राशि दिया, सेना को हथियार दिया और कहा कि गोली का हिसाब नहीं लिया जाएगा। पहलगाम घटना के बाद सेना का शौर्य हम सब ने देखा है। पूर्व जिला अध्यक्ष कांशी नाथ महतो ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता रोज 1 घंटा संगठन को दें। मोदी सरकार ने देश के कलंक धारा 370 को खत्म कर जम्मू-कश्मीर को विकास की धारा में जोड़ा। तीन तलाक़ हटाया, किसानों को 6 हजार रूपया सम्मान राशि देने का काम कर रहे हैं। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री संजय साहू ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री निखिल कन्डुलना ने किया।
कार्यक्रम से पूर्व संगठन के पथ प्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात सामुहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् का गायन किया गया। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा, बिनोद नाग, गंदौरी गुड़िया,, भागीरथ राय, जिला मंत्री गोपाल स्वर्णकार,जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत, जिला मिडिया सह प्रभारी महावीर राम, मण्डल अध्यक्ष क्रमशः परशुराम दास, सीताराम नाग, मदन मोहन गोप, कलिन्दर राम, पुरेन्द्र मांझी, जिला मोर्चा अध्यक्ष क्रमशः श्याम सोनी, रोहित साहू व कंचन सिंह, सुबोध कुमार, रंदाय नाग,रीता देवी, मीना देवी, सुधीर सिंह, सुखराम मुंडा, राजू साहू, कैलाश कांशी, कृष्णा सिंह, डोमन सिंह सम्बल मुंडा,कार्यालय मंत्री राजेश महतो, आईटी संयोजक आदर्श अंशुल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

