विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरे दमखम के साथ जुट जाएं कार्यकर्ता: चिराग पासवान

रांची में हुआ लोजपा (रामविलास) पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी पूरे दमखम के साथ उतरने की तैयारी में है। रविवार को राजधानी रांची के कार्निवल हॉल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में इस बात की घोषणा पार्टी प्रमुख सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की है।

वहीं पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राँची में लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर सर्वसम्मत से देश के 28 राज्यों के अध्यक्ष तथा 7 केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष सभी सांसद, सभी विधायक, सभी पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण एक स्वर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए उन्हें पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में सभी सदस्यों ने उनके समर्थन में मतदान की, जिससे वे राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त हुए। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पुन: बनने पर झारखण्ड के सभी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। वहीं कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में झारखण्ड से आये हुए सभी कार्यकर्ताओं को आवाहन करते हुए चुनाव में पूरी मजबूती के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश को पालन करने का संकल्प लिया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने संगठन पर प्रकाश डालते हुए बताया की 81 विधानसभा क्षेत्रों में सभी बूथों का गठन कर लिया गया है और हमारी पार्टी पूरी मजबूती के साथ एनडीए गठबंधन में साथ रह कर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया जाएगा। किसी कारणवश गठबंधन नहीं होने पर भी हमारी पार्टी पूरी मजबूती के साथ अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है। चुनाव के बाद भी चुनाव जितने पर हमारे पार्टी के विधायक एनडीए गठबंधन को मजबूत करेंगे। आज की इस बैठक में सांसद अरुण भारती,राजेश वर्मा, श्रीमती वीणा देवी, सांसद स्वम्भावी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर प्रमोद सिंह, बेलाल खान, कृष्णदेव पासवान, रामसिंहासन शर्मा, उमेश तिवारी, अभिषेक राय, शिवजी कुमार, रवि चौबे, राजेश रंजन वर्मा, बंटी उपाध्याय, आशुतोष मिश्रा, कुमार सौरभ, गिरधारी झा, हेमंत श्रीवास्तव, आशा राय, ममता रंजन, माही खान, प्रीतम कौर, सतीश सिंह, दिलीप पासवान, मुंद्रिका पासवान, राजेंद्र पासवान, सच्चिदानंद गाँधी, दामोदर पासवान, केवल पासवान के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित हुए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *