आकाशीय बिजली से एक महिला घायल

साहिबगंज। साहिबगंज जिले में बीती रात जोड़ों की आंधी के साथ बिजली का ठनका गिरने से एक महिला घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राजमहल प्रखंड के नौगच्छी गांव की निवासी प्रकाश मंडल की 27 वर्षीय पत्नी दीपाली मंडल रात को अपने घर में सोई हुई थी। तभी देर रात लगभग 12:15 बजे बिजली कड़कने की जोड़ों की आवाज हुई। महिला घर में है दरवाजे की तरफ मुंह करके सोई हुई थी। महिला ने बताया कि तभी तेज रोशनी उसके शरीर को पार करते हुए निकल गई। जिससे उसके शरीर मैं कमर से ऊपर का पूरा भाग बुरी तरह जलने लगा। महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल साहिबगंज लाया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में महिला का इलाज किया जा रहा है। महिला ने बताया कि बिजली की तेज रोशनी के बाद से ही कमर से ऊपर पूरे शरीर में जलन हो रही है। महिला स्पष्ट बोल पाने में भी असमर्थ दिख रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *