जंगली हाथियों का उत्पात जारी, फसल एवं चहारदीवारी किया नुकसान
रांची:: में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। कस्तूरबा स्कूल की बाउंड्री को आज अहले सुबह हाथियों ने गिरा दिया है। साथ ही खेतों में तैयार धान के बिचड़ा को रौंद कर बर्बाद कर दिया है। हाथी अभी भी चान्हो क्षेत्र में जमे हुए हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम हाथियों को खदेड़ने के लिए प्रयासरत है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को जल्द से जल्द जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की है ताकि क्षेत्र में फिर से सामान्य जीवन बहाल हो सके।



