यह कौन शाह है जिसको पुलिस गिरफ़्तार करने से डरती है : झामुमो

रांची : कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के द्वारा दिए आपत्तिजनक बयान का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी इसे मुद्दा बना कर भाजपा पर जमकर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रदेश झामुमो कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता कर पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भारतीय सेना का भाजपा हमेशा से अपमान करती रही है। उनके शोर्य और पराक्रम को अपमानित करने का काम किया है । यही नहीं भाजपा के नेता सेना के अधिकारी, महिला ओर अल्पसंख्यकों क्व खिलाफ बोलने से थोड़ा भी हिचकते नहीं है, बल्कि भाजपा के शीर्ष अधिकारी उन्हे ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्हें मेडल देने का काम करते हैं। ऐसे लोगों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार में भाजपा के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान दिया है। बयान देने से तीन दिन हो गए इसके बाद भी उस मंत्री को अबतक बर्खास्त नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी उस मंत्री से डरते हिन । उस मंत्री हो गिरफ्तार करने की भी हिम्मत नहीं दिखाई है। यह कौन शाह है जो पुलिस उनसे डरती है। यह बहुत ही चिंता की बात है।       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *