बदलेगा झारखंड में मौसम का मिजाजा, सियासी भूचाल के साथ आसनी चक्रवात भी दिखाएगा अपना रंग

रांचीः झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा। झारखंड में सियासी भूचाल के साथ आसनी चक्रवाद भी अपना रंग दिखाएगा। इस चक्रवात को देखते हुए आंध्रप्रदेश, बंगाल और उड़ीसा में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं झारखंड में इसका असर कई जिलों में दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां समेत पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, गिरिडीह, पाकुड़ व साहेबगंज के अलावे मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला, हजारीबाग व खूंटी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। मौसम विभाग ने 10से 13 मई तक राज्य के दक्षिण, मध्य व उत्तर पूर्वी हिस्सों में गर्जन व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 10 से 13 मई तक राज्य के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान है. 14 और 15 मई को भी बारिश की संभावना जतायी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *