खूंटी के कुरकुटिया गांव में ग्रामीणों ने स्वयं नष्ट किया अफीम की फसल, उपायुक्त ने की सराहना
खूंटी: खूंटी थाना क्षेत्र के ग्राम कुरकुटिया में मुरही पंचायत के मुखिया भदवा ओराओ के नेतृत्व में ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों द्वारा स्वयं से अफीम की फसल को नष्ट करने की सराहनीय पहल की गई।
ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से इस अभियान में भाग लेते हुए नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। मुखिया भदवा ओराओ ने बताया कि यह कदम प्रशासन एवं समाज के सहयोग से नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि अफीम की खेती से जुड़े दुष्परिणामों को समझते हुए ग्रामीणों ने खुद ही इसे नष्ट करने का निर्णय लिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
इस पहल की उपायुक्त श्री लोकेश मिश्रा ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता और आत्मनिर्णय का एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जिससे अन्य गांवों को भी सीख लेनी चाहिए।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)