दो दिवसीय सांगठनिक दौरे पर रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

रांची:भाजपा प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी एवम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर रांची पहुंचे।
एयरपोर्ट पर उनका प्रदेश पदाधिकारियों एवम रांची महानगर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
एयरपोर्ट से श्री चौहान सीधे हटिया विधानसभा अंतर्गत हीनू मंडल के बूथ संख्या 411के अध्यक्ष रिंकू पासवान के आवास पर गए। परिजनों से मुलाकात की। कुशल क्षेम जाना एवम जलपान भी किया।
मीडिया से बात करते श्री चौहान ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार है।बूथ पर संपर्क ,संवाद और संघर्ष के माध्यम से पार्टी को जीत दिलाता है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के कार्यकर्ता पार्टी को विधानसभा चुनाव में भी जीत दिलाने केलिए संकल्पित और समर्पित हैं। अपार ऊर्जा से परिपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड अराजकता को समाप्त कर सुराज लाना है।
उन्होंने कहा कि झामुमो सहित पूरा इंडी ठगबंधन परिवारवाद और सत्ता की भूख से ग्रसित है।
कहा कि सोरेन परिवार का एक ही मंत्र मैं ही रहूंगा और कोई नही।

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे 5 साल का हिसाब किताब बराबर करेगी।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन बेल पर छूटे है आगे कानून अपना काम करेगा।

आज देर शाम श्री सिंह हरमू मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत यादव के आवास पर जाकर परिवार जनों से भेंट मुलाकात करेंगे। रात्रि भोजन भी वहीं करेंगे।

5जुलाई को जायेंगे रामगढ़

केंद्रीय मंत्री एवम प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री शिवराज सिंह चौहान 5जुलाई को 9बजे सुबह मंडल अध्यक्ष ओरमांझी के आवास पर जलपान करेंगे।
10बजे पूर्वाह्न भाजपा जिला कार्यालय रामगढ़ में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे।
श्री सिंह शाम 5बजे रांची प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करेंगे। और देर शाम रांची से सेवा विमान द्वारा लौट जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *