सांसद के आवासीय कार्यालय में स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे: रवि मिश्रा
खूंटी: जिला कांग्रेस कमिटी ने सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में बुधवार को स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मौके पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्हीं के प्रयास से देश आज दुनिया को मुट्ठी में कर लिया है। उन्होंने ही भारत को विश्व पटल पर सुर्खियां में लाया, भारत भी एक मजबूत स्थिति में है। विश्व में अपनी साख रखने के लिए मजबूर नहीं है बल्कि मजबूत है और आज उनके द्वारा बनाए विकसित देश में अन्य लोग कहते है कि कांग्रेस ने किया ही क्या है। आज अगर उन्हीं के हाथों में देश की बागडोर रहती तो देश की स्थिति कुछ और ही रहती विकास की दृष्टि से ।
वही दूसरी ओर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि देश को प्रगति की ओर ले जाने वाले महान पुरुष को देश नमन करता है। हम सभी को मिल कर उनके अधुरे कार्य को पूरा करना है जैसा भारत उन्होंने चाहा था वे प्यार एकता भाईचारे का भारत की कल्पना किया करते थे परन्तु कुछ असमाजिक तत्वों के कारण देश बदनाम हो रहा वैसे भारत को हमे प्रेम सहिष्णुता का देश सभी को मिल कर बनाना है जो वे चाहते थे ।मौके पर प्रदेश सचिव पीटर मुन्डू, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नईमुदीन खां, पुर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी,आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, जिला महासचिव फिरोज आलम,गोपाल भगत,तैयब अन्सारी,जुनैद खान, रोंबा गुड़िया, हेलेन तिडू, शांता खाखा, सुषमा भेंगरा, संजय यादव,मगरीता खेस, सुन्दरमनी हंस, अनिता नाग, विनिता धान, ईन्दुअन्ना हस्सा, धर्मदास कन्डीर, शशिकांत होरो अल्बर्ट तिग्गा, संदीप,अशोक राम,अजय जी ,बिहारी राम, देवेन्द्र महतो, आदि उपस्थित थे।

