पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अहम पहल तथा पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरूरत है:नंदकिशोर पाटोदिया
रांची :श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव सह 46 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर सेवा प्रकल्प कार्य के तहत आज सुकुरहुट्टू गौशाला परिसर में अग्रवाल सभा रांची द्वारा गौसेवा सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में 50 पौधे लगाए गए। जिसमें 30 फालसा का वृक्ष तथा 20 अन्य फलों के पौधे लगाएं गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अहम पहल है जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरूरत है तथा इस दिशा में समाज और सरकार को मिलकर वृक्षारोपण संस्कृति का विकास करना होगा। पर्यावरण की स्वच्छता और शुद्ध हवा से सीधा संबंध है दोनों मानव स्वास्थ के लिए आधार का काम करते हैं। जीवनदायनी ऑक्सीजन का एकमात्र स्रोत वृक्ष ही है। मानव जीवन वृक्षों पर ही निर्भर है। हम सभी संकल्प ले की ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं एवं उसकी सुरक्षा करें।
कार्यक्रम का संचालन मंत्री मनोज कुमार चौधरी ने की तथा धन्यवाद- ज्ञापन उप मंत्री अजय डीडवानिया ने की।
वृक्षारोपण के उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सैकड़ों गायों को गुड़, चारा, खली भूसी, घास खिला कर गो सेवा की गई। तथा लोगों से गो सेवा जैसे पुनीत कार्य मे हमेशा योगदान देने का आवाह्न किया गया। इस अवसर पर अग्रसेन जयंती के संयोजक सज्जन पाड़िया, रतन कुमार मोर, अशोक नारसरिया, मनोज चौधरी, संजय सर्राफ, नरेश बंका, किशन अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, गौरव परशुरामपुरिया, रमाशंकर बगड़िया, राजकुमार मित्तल, भरत बगड़िया, महेश कुमार अग्रवाल, जितेश अग्रवाल, मनोज ढांढनिया, अजय डीडवानिया, आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)