झारखंड के कई आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग
रांची:झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस ऑफिसर का ट्रांसफर पोस्टिंग किया है। इसमें 56 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। जिसमें कई की पोस्टिंग कई को बदला और कई को अतिरिक्त प्रभाव दिया गया है।इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत राजीव रंजन कुमार का स्थानांतरण कर उन्हें माटी कला बोर्ड, रांची का प्रबंध निदेशक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री, लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, रांची के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। राजीव रंजन कुमार झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और पलामू उनके गृह जिला है।



