माइक्रो आर्ब्जवर, पीठासीन पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों का थर्ड रैन्डमाइजेशन

रांची: लोकसभा आम निर्वाचन के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। खूंटी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत रांची जिला के तमाड़ विधानसभा क्षेत्र एवं लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत माण्डर विधानसभा क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। इसे लेकर 11 मई को खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डीसी नेगी एवं निर्वाची पदाधिकारी 08-संसदीय क्षेत्र राहुल कुमार सिन्हा की देखरेख में माइक्रो ऑर्ब्जवर, पीठासीन पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की थर्ड रैन्डमाइजेशन पूरी की गयी। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह उपविकास आयुक्त, रांची श्री दिनेश कुमार यादव, सहायक निर्वाची पदाधिकारी माण्डर विधानसभा क्षेत्र, सहायक निर्वाची पदाधिकारी तमाड़ विधानसभा क्षेत्र, जिला सूचना पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही पोलिंग पार्टियों की बूथ टैगिंग भी पूरी हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *