गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में चोरी,दान पेटी और सोने का मुकुट को चोरों से उड़ाया,घटना सीसीटीवी कैमेरे में कैद,जांच में जुटी पुलिस

गणादेश,पटना : गोपालगंज में थावे स्थित मां दुर्गा मंदिर से मां दुर्गा की सोने का मुकुट और दान पेटी की चोरी हुई है। चोरी की घटना बीती रात साढ़े बारह बजे हुई है। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते हुए गोपालगंज पुलिस मंदिर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी लिया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। वहीं एसपी आशीष दीक्षित ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक दो चोर रस्सी के सहारे मंदिर में रात साढ़े बारह बजे प्रवेश किया है। चोरों ने मंदिर में मां के सोने का मुकुट और दान पेटी को साफ कर दिया है। एसपी ने बताया कि पूरे  मामले की जांच की जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी मे कैद हो गई है। वहीं सासद आलोक सुमन ने कहा कि यह हजारों लोगों के आस्था के केंद्र है। यह घटना बहुत ही निंदनीय है।  जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है उसे छोड़ा नहीं जाएगा। मैंने प्रशासन से कहा है कि इसकी जल्द से जल्द जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में कही न कही बड़ी चूक हुई है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *