28,29 मार्च को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को ट्रेड यूनियन ने सफल बताया

वेस्ट बोकारो (घाटो)। संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने बुधवार को प्रेम नगर रेस्ट हाउस में 28,29 मार्च देशव्यापी हड़ताल को लेकर समीक्षा बैठक किया। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह (यूसीडब्ल्यूयू) ने की। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार नीतियों के विरोध में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के द्वारा दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल 28,29 मार्च को आहूत किया गया था। इस हड़ताल से केदला भू गर्भ परियोजना,झारखंड उत्खनन परियोजना,केदला वासरी (बसंतपुर) एवं केदला परेज़ मे कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य पूरी तरह से ठप रहा। जिसके कारण करोड़ों रुपए कि नुकसान इन परियोजनाओं को सहना पड़ा। इस अवसर पर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के नेताओं ने मजदूरों को इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए धन्यवाद् कहा। आगे उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक संपदा को किसान और मजदूरों ने बनाया है। इसे कौड़ियो के भाव निजी कंपनियों के हाथो नहीं बेचने देंगे। केंद्र की मोदी सरकार अपने मज़दूर कर्मचारी विरोधी नीतियों को वापस ले वरना आंदोलन और भी तेज होगा। मज़दूर विरोधी चार श्रम कोड के खिलाफ हड़ताल मज़दूर प्रतिरोध का इतिहास कायम करेगा। केंद्र सरकार किसान, मजदूर विरोधी सरकार है। श्रम कानून को संशोधन कर सरकार मजदूरो के हक अधिकारो को छीनना चाहती है। सार्वजनिक उपक्रमों को निजीकरण या बेचकर पूंजीपतियों के हित में सरकार काम कर रही है। किसानो मजदूरों को अपने हक अधिकारों के लिए सजग रहने की आवश्यकता है। इससे केन्द्र सरकार किसानों मजदूरों के हक अधिकारों को छिन नहीं सके। मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मदन महतो(एजेकेएसएस), केंद्रीय सदस्य बलभद्र दास (एनसीओईए),क्षेत्रीय सचिव खुशीलाल महतो(सीएमयू), क्षेत्रीय सचिव बसंत कुमार (बीसीकेयू),क्षेत्रीय सचिव अकल उरांव (जेसीमयू),क्षेत्रीय सचिव राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा (एनसीओईए),क्षेत्रीय सहायक सचिव पप्पू(यूसीडब्ल्यूयू),क्षेत्रीय सहायक सचिव संतोष कुमार सिंह (जेएमएस) सहित अन्य गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *