राज्य सरकार झारखंड में बंगलदेशी घुसपैठियों को दे रही बढ़ावा, एनआरसी लागू करने की जरूरत : बाबूलाल

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर हमला किया है। वे सोमवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में बांग्लादेश से रोहंगिया मुसलमान घुस गए हैं।  ये लोग संथाल परगना सहित अलग अलग जिले में बसते जा रहे हैं। राज्य सरकार इनलोगों को संरक्षण से रही है। क्योंकि ये लोग झामुमो और कांग्रेस का वोट बैंक है। उन्होंने कि इनलोगों का मनोबल इतना बढ़ गया है की अब तो सरहुल जुलूस को रोकने की कोशिश करते हैं। साथ ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं।  उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में रांची और लोहरदगा से बंगला देश के व्यक्ति पकड़ाए थे। राज्य सरकार ने अनलोगो को रातों रात दूसरे जगह भेजा था। यहां पर गतिविधि पहले से ही चल रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा का जब परिसीमन होगा तो क्या होगा यह सभी जानते हैं। राज्य सरकार उसे बसा रही है। इससे स्थानीय लोगों का रोजगार छीना जा रहा है।
यहां पर बांग्लादेशी घुसपैठियों का गढ़ बनता जा रहा है।
सरकार से मांग करते हैं की सीमित क्षेत्र में इसका सर्वे होना चाहिए।खासकर संथाल परगना में बहुत जरूरी है।
झारखंड में आदिवासी,संथाल,पहाड़िया लोगों की आबादी बनी रहे इसके लिए बनागलदेशी घुसपैठी को वापस भेजने की जरूरत है।
राज्य सरकार वैसे लोगों को वोट के रूप में देख रही है। बहुत ही चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि झारखंड में एनआरसी की जरूरत है। इस प्रेसवार्ता में प्रवक्ता सरोज सिंह,शिवपूजन पाठक  मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *