कांग्रेस के द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली के पोस्टर बैनर में कार्यक्रम शनिवार को…
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं इस रैली के प्रचार प्रसार के लिए शहर में जगह जगह लगे पोस्टर बैनर में कार्यक्रम का दिन शनिवार को अंकित है। यानी छह मई मंगलवार की जगह शनिवार लिखा गया है। इससे कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति हो गई है। कुछ लोगों ने कहा कि कार्यक्रम 6 मई मंगलवार को ही है,शनिवार गलती से छप गया है। कुछ भी यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।



