डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्रिंसिपल पर लगा यौन शोषण का आरोप,मामला दर्ज
रांची : राजधानी रांची के डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल मनोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान करना शुरू कर दिया है। वहीं प्रिंसिपल का मोबाइल स्विच ऑफ था। दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने इस बात का जिक्र किया है कि 22 जुलाई 2019 को अनुबंध पर उसे स्कूल में नौकरी मिली।
पीड़ित महिला ने कहा कि प्रिंसिपल हर रोज ब्लड प्रेशर चेक कराने के बहाने अपने चेंबर में बुलाते थे, उसका प्राइवेट पार्ट टच करते थे। वह चुपके से अपना फोन ऑन करके जाती थी, ताकि प्रिंसिपल की करतूत फोन में कैद हो जाये। डीएवी कपिलदेव के प्रिंसिपल शुरू से ही प्रिंसिपल का बर्ताव ठीक नहीं था।
उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव दिया जाता था। गंदी-गंदी वीडियो दिखाया और भेजा जाता था। अनाप-शनाप चैटिंग करते रहते थे। कई दफा उसकी आबरू लूटने की कोशिश की गई। वह अपने कपड़े के अंदर मोबाइल छुपाकर ले जाती थी। कई बार उसने गलत हरकत कर रहे प्रिंसिपल मनोज का वीडियो भी बनाया। वह एक गरीब महिला है, जिस कारण नौकरी उसकी मजबूरी है। प्रिंसिपल के गलत चाल-चलन के कारण स्कूल की कई महिलाएं नौकरी छोड़कर जा चुकी है। पीड़िता ने सबूत और साक्ष्य के तौर पर प्रिंसिपल के गलत हरकत का वीडियो फुटेज पुलिस को दे दी है। अरगोड़ा के थानेदार विनोद कुमार ने इस घटना को काफी गंभीरता से लिया है। पूरे मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है।

