कर्नाटक की जनता ने फासिस्ट भाजपा सरकार को हराया: भाकपा

रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद्र पाठक, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कर्नाटक की जनता को बधाई देते हुए कहा कि देश के सबसे बड़ी फासिस्ट पार्टी के कारवां को कर्नाटक की जनता ने रोक दिया ,झूठ, फरेब, धर्मांधता, धार्मिक उन्माद फैलाकर देश की सत्ता पर आई भारतीय जनता पार्टी लगातार देश में फासीवाद को बढ़ावा दे रहा है। उन्माद फैलाकर नफरत के माहौल बनाने की कोशिश भारतीय जनता पार्टी ने की जिसे कर्नाटक की जनता ने नकार दिया, नेताओं ने कहा कि कर्नाटक में 40,40 हेलीकॉप्टर अदानी अंबानी की पुंजी के बल पर कर्नाटक पर सत्ता कब्जा करने की कोशिश को जनता ने नकार दिया । 2024 में भाजपा को हराने के लिए देश की तमाम विपक्षी पार्टियां कर्नाटक की जनता से सीख लेकर आगे आएगी और जन आंदोलन के माध्यम से भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी। नेताओं ने कहा कि देश की जनता भाजपा के शासन से उब चुकी है, देश में बेकारी महंगाई, बेरोजगारी, चरम पर है, लोगों को ध्यान भटकाने के लिए धर्म का सहारा लेकर कर्नाटक में सत्ता ।बजरंगबली को भी उन्होंने बदनाम किया, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कर्नाटक की जनता को बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *