किसानों की समस्याओं को दूर करने के साथ उसकी आमदनी बढ़ाना उद्देश्य: दीपिका सिंह पाण्डेय

रांची: झारखंड सरकार में कृषि पशुपालन एवम सहकारिता मंत्री दीपिका सिंह पाण्डेय ने मंगलवार को नेपाल हाउस स्थित मंत्रालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर विभागीय सचिव अबु बकर सिद्दीकी ने बुके देकर उनका स्वागत किया। साथ कांग्रेस नेत्री आभा सिन्हा,गुंजन सिंह,रजीवरंजन प्रसाद सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि किसानों की समस्याओं को दूर करने के साथ साथ उनकी आमदनी को बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता होगी। समय कम है और कार्य अधिक,किसानों को नई तकनीकी से खेती की जानकारी दी जायेगी। हर खेतों तक पानी कैसे पहुंचाया जाएगा इसपर सरकार का फोकस होगा।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने समर्थन मूल्य के लिए किसानों के साथ आंदोलन किया है। किसानों के दुख को दूर किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *