हद कर दी बदमाशों ने, एक दर्जन से अधिक मजदूरों से लूट लिया मोबाइल
गुमला। गुमला में बदमाशों ने हद कर दी। 14 मजदूरों से उनके मोबाइल लूट लिए। यह घटना भरनो के महूगांव की है। जहां पुल निर्माण नें लगे मजदूरों से हथियारबंद बदमाशों ने 14 मजदूरों से मोबाइल लूट कर फरार हो गया। मजदूरों के साथ बदमाशों ने हाथापाई भी की। साथ ही पुल का निर्माण कार्य बंद करने की भी धमकी दी। शनिवार को इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि अबतक किसी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई है।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)