स्ट्रांग रूम व मतपेटिका कोषांग का सामान्य प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

खूंटी :त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन (आम) 2022 को लेकर सोमवार को सामान्य प्रेक्षक शेखर जमुआर ने स्ट्रांग रूम एवं मतपेटिका कोषांग का निरीक्षण किया । मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विदित हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, रांची द्वारा जिले के लिए शेखर जमुआर (संयुक्त सचिव- खान एवं भूतत्व विभाग, झारखण्ड, रांची) को सामान्य प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

मौके पर सामान्य प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम में किये जा रहे व्यवस्थाओं की आवश्यक जानकारी एवं रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था आदि को लेकर जरूरी दिशा – निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा – निर्देश दिया।
उन्होंने अधिकारियों से वाहन प्रवेश और निकासी आदि के संबंध में भी जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में विभिन्न कमरों का जायजा लिया। कमरे के मैपिंग के अनुसार चिन्हित स्ट्रांग रूम (वज्र गृह) में कितने बक्से रखे जाएंगे। प्रखंड वार मतदान बूथों की संख्या आदि की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली और जरूरी तैयारी का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त मतपेटिका कोषांग का निरीक्षण कर आवश्यक मतपेटिकाओं की संख्या, प्रशिक्षण हेतु उपलब्ध कराई गई मतपेटिकाओं की संख्या व रिजर्व मतपेटिकाओं की संख्या सम्बन्धी जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *