उपायुक्त ने कर्रा में कृषि पार्क का किया निरीक्षण,कहा-किसानों को प्रशिक्षित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य

खूंटी; उपायुक्त शशि रंजन ने कर्रा प्रखण्ड अंतर्गत समेकित आजीविका कृषि पार्क का अवलोकन किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से कृषि पार्क को विकसित करने एवं कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के सबन्ध विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

किसान पाठशाला किसानों को वैकल्पिक संसाधनों के साथ-साथ तकनीकी सुविधाओं एवं उन्नत कृषि प्रणालियों का सामान्य तरीके से प्रयोग में लाते हुए नई तकनीकों से उन्नत खेती को बढ़ावा देने में सहायक होगा। किसानों की सालाना आय में बढ़ोतरी तथा किसानों के समेकित उत्थान का माध्यम बनाना इस पाठशाला लक्ष्य तय किया गया है।
इस परियोजना में विभिन्न प्रकार की नगदी फसलों का उतपादन एवं किसानों को प्रशिक्षण देने का प्रवाधान रखा गया है।

इसमें विभिन्न प्रकार की फलों एवं फूलों का उतपादन आधुनिक तरीके से की जा रही है। साथ हीं कृषि से जुड़ी जीविकोपार्जन की तमाम गतिविधियां जैसे कि दुग्ध उत्पादन, मछली, मुर्गी, बत्तख, बकरी पालन भी किया जाना है। 
इस परियोजना को समेकित खेती के तर्ज पर तैयार करना एवं किसानों को इसका प्रशिक्षण दे उनकी आय को दोगुणा करने का लक्ष्य है।
एकीकृत मछली सह बत्तख पालन ने लोगों को रोजगार का नया विकल्प दिया है। इसमें तालाब में मछली पालन के साथ-साथ बत्तख पालन की समन्वित खेती की जा रही है, जो बेहद लाभप्रद व्यवसाय है।

इस इकाई के माध्यम से विभिन्न आउटलेट के जरिए फार्म के कोने-कोने तक पानी की सुविधा । पानी का मुख्य स्रोत फार्म में विकसित किये गये तालाब होंगे।

मिट्टी रहित पौधों को तैयार करने एवं बीज से पौधे निकलने के लिए संतुलित वातावरण प्रदान करने के लिए पॉली नर्सरी हाउस की स्थापना।

मनरेगा की विभिन्न योजनाओं से शेड का निर्माण कर गाय पालन, बकरी पालन, मुर्गीपालन किया जा रहा है। वहीं मछली सह बत्तख पालन, केंचुआ खाद उत्पादन जैसी कृषि से जुड़ी जीविकोपार्जन की तमाम गतिविधियों को भी बल मिला है।
गिर गाय पालन के फायदे को देखते हुए किसानों में गोपालन को लेकर रुचि पैदा हुई है और डेयरी के क्षेत्र में नई क्रांति देखी जा रही है।
वहीं भैंस की प्रजातियों को बढ़ावा देने के लिए मुर्रा भैंस का पालन किया जा रहा है। मुर्गी पालन में सोनाली नस्ल की मुर्गियों का पालन किया जा रहा है।

मधुमक्खी पालन आय वृद्धि का एक अच्छा माध्यम है। इसे देखते हुए यहां सबसे बेहतर कोटि के इटालियन मधुमक्खी पालन पर खासा जोर दिया जा रहा है।
इसके अलावे मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मशरूम इकाईयों की भी स्थापना की जा रही है। जिसका प्रशिक्षण भी किसानों को दिया जायेगा।

वृहद स्तर पर स्ट्रॉबेरी की खेती हो रही है। वहीं जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की योजना व्यापक स्तर पर इसकी खेती करने की है।

उपायुक्त ने  कहा कि उत्पादन क्षमता के साथ-साथ विशेषकर प्रसंस्करण पर भी विशेष रूप से कार्य किये जायेंगे। साथ ही विपणन और व्यापार की आवश्यकता के आधार पर चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर का विकास भी कृषि के माध्यम से सम्भव है।
सखी मंडलों के माध्यम से निर्मित/उत्पादित सामग्रियों की सोर्टिंग एवं ग्रेडिंग, मूल्यवर्धन, पैकेजिंग, विपणन आदि के लिए एक विशेष प्रोसेसिंग प्लांट अधिष्ठापन करने की योजना है।
किसानों के लिए प्रशिक्षण एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उच्च मूल्य कृषि, उन्‍नत एवं वैज्ञानिक कृषि को मिलेगा बढ़ावा मिल रहा है।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि समय – समय पर किसानों को एक्सपोजर विजिट कराया जाय एवं उन्हें कृषि की उन्नत गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *