भारी बारिश में बहा पुलिया, विधायक विकास सिंह मुंडा के निर्देश पर तत्काल हुई अस्थायी मरम्मत

रांची : अड़की प्रखंड के तिनतिला पंचायत अंतर्गत टोड़ांगडीह और चातोमउटूब गांव के बीच स्थित पुलिया हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण बह गई थी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। पुलिया क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया।

विधायक के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल मौके पर पहुंचे और आवागमन बहाल करने के लिए होम पाइप लगवाकर पुलिया की अस्थायी मरम्मत कराई। मरम्मत के बाद मार्ग को फिलहाल लोगों के आने-जाने योग्य बना दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली है।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि तोड़ांग-घाघरा पथ पर इचाकुटी स्थित पुलिया की भी जल्द मरम्मत कराई जाएगी, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। स्थानीय ग्रामीणों ने त्वरित पहल के लिए विधायक और उनकी टीम का आभार जताते हुए स्थायी निर्माण की भी मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *