मतदान के दौरान शांति और सौहार्द को बिगड़ने वाले पर होगी प्रशासन की पैनी नजर

रांची : लोकसभा क्षेत्र के लिए शनिवार 25 मई को मतदान होना है। मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। रांची लोकसभा सीट के लिए कल 2037 मतदान केंद्र पर मतदान कराया जाना है। मतदान के लिए कल 9770 मतदान करने लगाए गए हैं। इनमें 1622 मतदान कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। मतदान कर्मियों को मोराबादी मैदान से रवाना किया गया। इन्हें मतदान केंद्र पर भेजे जाने के लिए 118 वाहनों का उपयोग किया जाएगा। इन वाहनों में 227 पैसेंजर वह स्कूल बसें, 174 मिनी बस 8 ट्रक वह 709 छोटे वाहनों का प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा मतदाता के लिए सहयोग को मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 2377 ऑटो टोटो और छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई है। चुनाव संपन्न करने के लिए कुल 2851 पीठासीन पदाधिकारी होंगे। रांची में 444 कांके में 577 तथा हटिया में 598 पीठासीन पदाधिकारी होंगे। रांची जिले में कुल 102 महिला मतदान केंद्र है।रांची जिला में कुल 102 महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 408 महिला कर्मियों द्वारा मतदान कार्य संपन्न कराए जाएंगे। दो दिव्यांग मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। इसके साथ ही कुल 268 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। 20 सुपर जर्नल मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं।वही रांची एसपी चंदन कुमार सिंह ने कहा है कि माहौल बिगड़ता वाले सीधे जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च के जरिए आम लोगों के बीच संदेश दिया गया है कि वह लोकतंत्र के पर्व में खुलकर भाग ले, कोई भी और सामाजिक तत्व अगर मतदान के दौरान शहर के शांति और सौहार्द को बिगड़ने की कोशिश करेंगे तो उसे बक्शा नहीं जाएगा। उन पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। दूसरी ओर रांची लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीधी खिजरी, रांची, हटिया और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए पोलिंग पार्टी की बूथ टेकिंग पूरी हो गई है।
शहरी क्षेत्र के मतदाता घर बैठे ही मतदान पंक्ति के लाइव स्टेटस को जान पाएंगे। प्रशासन ने बूथ स्टेटस पर वेबसाइट तैयार कराया है। जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर वाटर मतदाता पंक्ति के लाइव स्टेटस को पता कर सकेंगे। व्हाट्सएप पर भी बूथ पर मतदाता पंक्ति की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए 8007120120 पर वोट लिखकर भेजना होगा इसके बाद वाटर क्यों का अपडेट मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *