राजद के कार्यालय विस्तार के लिए नई जमीन देखने पहुंचे तेजस्वी, भाजपा पर बरसे

पटना : बिहार की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। पक्ष-विपक्ष आए दिन एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। इसी कड़ी  में राजद के कार्यालय विस्तार करने के लिए राज्य सरकार ने जमीन दे दी है। जिसे लेकर एक बार फिर भाजपा -राजद में जुबानी जंग शुरू हो गई है। एक ओर भाजपा कार्यालय के विस्तार को गलत बता रही है। तो वहीं राजद का कहना है कि जमीन मिलने के बाद भी राज्य में सबसे छोटी कार्यालय राजद की ही है। बता दें कि, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यालय के लिए मिली नई जमीन का निरीक्षण करने भी गए। इस दौरान तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि, सबसे छोटी पार्टी कार्यालय राष्ट्रीय जनता दल का है। अभी मिली हुई जमीन को भी मिला दें तब भी सबसे कम ही है। उन्होंने कहा कि यह बगल की जमीन है। जब हम लोग विपक्ष में थे, तब भी इसकी मांग की गई थी तो नियम अनुसार हम लोगों को मिला है। इस जगह पर जंगल था। और यह पार्टी कार्यालय के बगल में है। तो इसका सही उपयोग होना चाहिए।
वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा वाले भूल जाते हैं कि केंद्र की सरकार जो है वह एनडीए की है, बीजेपी की है। और सरकार 2 करोड़ रोजगार देने चली थी। उसका क्या हुआ ? यहां तो 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दे रहे हैं। लगभग तीन चार ही डिपार्टमेंट से तैयार हो गया। 1 लाख 70 हजार लोगों की बहाली एक साथ देश भर में किसी भी राज्य से नहीं निकाली गई है। और हम लोग दे रहे  है। 10 लाख नौकरी का जो वादा किया  है। उसको भी पूरा करेंगे। बिहार में विकास नहीं हो रहा है इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि, राज्य इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में सबसे आगे है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए बिहार नंबर वन पर है। बिहार की जीडीपी डबल डिजिट में है। उसमें भी अव्वल राज्य होगा। तो जब जीडीपी में बिहार सबसे आगे है तो इन लोगों को क्या समझ में आता है। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति देख लीजिए।थोड़े दिन में नेपाल से पीछे चले जाएंगे। भाजपा के राज में क्या स्थिति हो गई है। तो डेवलपमेंट के बारे में यह लोग बात नही करें तो ज्यादा अच्छा है।वहीं लालू यादव को लेकर कहा कि, यह सब कोर्ट का मामला है। तो कोर्ट के अंदर ही जवाब देते हैं। और जहां तक खेलने की बात है तो कोई इलाज करके आता है तो परहेज रखना चाहिए। तो बहुत चीजों से लालू यादव परहेज रखते हैं। उनकी लाइफ लोंग दवा चलेगी। कोई भी आदमी डॉक्टर के पास से आता है तो यह डॉ. यह सजेस्ट करता है कि आपको परहेज रखना है। हर महीने जांच होगी। ऐसा थोड़ी है कि जो बीमार है सबको अस्पताल में ही रखा जाएगा। या बीमार व्यक्ति कुछ कर ही नहीं सकता। बैडमिंटन खेलना कोई गलत काम है क्या? खाना खाना, मीटिंग करना, क्यों नहीं कर सकते भाई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *