मेधा डेयरी के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार सिंह इंडियन डेयरी एसोशिएशन के अध्यक्ष चुने गए

रांची: 

इंडियन डेयरी एसोशिएशन के पूर्वी प्रक्षेत्र के चुनाव में

मेधा डेयरी के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। सुधीर कुमार सिंह पिछले 42 वर्षों से डेयरी क्षेत्र में अपनी योगदान देते आए हैं। उन्होंने करनाल स्थित एनडीआरआई से डेयरी इंजीन्यरिंग किया है। श्री सिंह पटना स्थित सुधा डेयरी के प्रबंध निदेशक थे तथा 38 वर्षों तक सुधा डेयरी में अपनी सेवा देने के पश्चात वर्तमान में झारखण्ड दुग्ध महासंघ के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

इनकी सेवाकाल में मेधा डेयरी नित नई ऊंचाइयों को छु रहा है तथा 20 अक्टूबर को मेधा डेयरी के पेड़े का पहला खेप बहरीन देश को निर्यात किया गया।

इंडियन डेयरी एसोसिएशन, देश भर के डेयरी क्षेत्र से जुड़े पेशेवर, शोधकर्ता, डेयरी उद्योग तथा डेयरी किसानों का समूह है, जो पिछले 74 वर्षों से डेयरी क्षेत्र के विकास में अपनी सफल सहभागिता अदा कर रही है। डेयरी से संबन्धित किसी भी नीति निर्माण में इंडियन डेयरी असोशिएशन, भारत सरकार को आवश्यक सहयोग प्रदान करती है।

अमूल के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी, इंडियन डेयरी एसोशिएशन के केंद्रीय समिति के अध्यक्ष हैं तथा पूर्वी प्रक्षेत्र में बिहार झारखण्ड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर के राज्य सम्मिलित हैं। सुधीर कुमार सिंह के पूर्वी प्रक्षेत्र के अध्यक्ष चुने जाने से झारखण्ड एवं बिहार के किसानों के बीच खुशी का माहौल है।

ये सदस्य निर्विरोध चुने गए

अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह,
उपाध्यक्ष मिल्टन एवं दुलाल चन्द्र सेन,
सचिव अमिता सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, सदस्य (अनुसंधानकर्ता)
संजीव कुमार एवं सूर्यमनी कुमार, सदस्य (डेयरी उद्योग) मीरा सिंह एवं अपूर्व कुमार मित्रा, सदस्य (पेशेवर )
माहेश्वर प्रसाद एवं श्वेता सिन्हा,
सदस्य (दुग्ध उत्पादक) माधुरी श्रीवास्तव एवं सुबोध श्रीमणि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *