मायनगरी मुंबई में इंडिया गठबंधन का महाजुटान,24की लड़ाई के लिए बनेगी रणनीति
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इंडिया गठबंधन की दो दिवसीय बैठक आज होने वाली है। बैठक में28 दल शामिल होंगे। साथ ही संयोजक के नाम की घोषणा और झंडा फाइनल हो सकता है। वहीं बैठक में शामिल होने इंडिया गठबंधन के घटक दल के नेताओं का मुंबई पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद,बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई नेता मुंबई पहुंच गए हैं। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी कुछ घंटों में पहुंचने वाले हैं।
इंडिया गठबंधन की बैठक पर भाजपा नेताओं ने कहा कि इस बैठक से एनडीए की आंधी को रोका नहीं जा सकता है। पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष कितनी भी फौज खड़ी कर ले जीत जनता की ही होगी और देश की जनता पीएम मोदी के साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन में न ही नेता हैं और नीति।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)